GA4

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, तीनों गिरफ्तार।

Spread the love

आगरा। नोएडा से अपने घर जा रही एक युवती के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में तीन लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपितों तीन घंटे तक युवती की अस्मत से खेलते रहे। आरोपियों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के पास झाड़ियों के बीच गाड़ी खड़ी करके युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



घटना की शिकायत मिलने के बाद यूपी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जयवीर, टीटू और एक टैक्सी ड्राइवर सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक युवती से शेयर टैक्सी में सवार तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया, जिससे वह जा रही थी। घटना मंगलवार रात की है।

युवती ने पुलिस को बताया कि नोएडा से रवाना होते समय ईको गाड़ी में छह सवारियां बैठी थीं। वह पीछे की सीट पर बैठकर फिरोजाबाद तक गई थी। वहां से चालक ने उसे बिधूना छोड़ने की बात की। इस बीत उसे अचानक उसे नींद आ गई। नींद खुली तो वह सुनसान जगह पर थी। ईको गाड़ी में दो लोग और बैठे हैं। वे आपस में बात करने लगे तब उनके मंसूबे समझ में आए। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। रात एक बजे से तड़के चार बजे तक वह उनके चंगुल में ही रही। इसके बाद आरोपितों ने उसे आटो में बैठा दिया था।



सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बाद में युवती को को एत्मादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। थाने पहुंचने के बाद युवती बदहवास थी। पुलिस जब उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो वह ठीक से बात नहीं कर पा रही थी।


Share
error: Content is protected !!