फर्जी अभिलेख लगाकर प्राथमिक शिक्षक की नौकरी हथियाने वाले आरोपी को लालगंज पुलिस ने शनिवार को धर दबोचा।
प्रतापगढ़। फर्जी अभिलेख लगाकर प्राथमिक शिक्षक की नौकरी हथियाने वाले आरोपी को लालगंज पुलिस ने शनिवार को धर दबोचा। दो वर्ष से वांछित चल रहे जालसाज के पुलिस के हत्थे चढ़ने पर हड़कंप मच गया। लालगंज कोतवाली के रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय विरसिंहपुर में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रो के सहारे आरोपी ने शिक्षक का पद हथिया लिया था।
कौशांबी जिले के कोखराज निवासी अमरनाथ के पुत्र अरविंद कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र दाखिल कर शिक्षक पद पर तैनाती करा ली थी। विभाग ने उसे विरसिंहपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनाती दे दी। शैक्षिक अभिलेखो की शासन स्तर पर जांच पड़ताल के अभियान पर अरविंद के प्रमाण पत्र फर्जी निकले।
Set a reminder for my upcoming Space! https://t.co/Mq3RJWKura
— जय क्रान्ति मिशन 🙏🙏 मातृ शक्ति 🙏🙏 (@_Jay_krantimis) January 1, 2023
इस पर तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी मो० रिजवान ने बीते 2020 में लालगंज कोतवाली में फर्जी शिक्षक के खिलाफ जालसाजी की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी फर्जी शिक्षक के खिलाफ धोखाधडी तथा जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं मे बीईओ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था। इधर एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी फर्जी शिक्षक अरविंद फरार हो गया।
अपनी समस्याऐं हमारी सहायता डेस्कव्हाट्सएप करें।