कांझावला केस में मुख्य गवाह निधि निकली गांजा तस्कर, आगरा कैंट में दर्ज है मुकदमा, दिल्ली पुलिस नें अभी तक नही किया आगरा कैंट से सम्पर्क।
दिल्ली। सुल्तानपुरी कांड में गवाह के तौर पर पेश की जा रही निधि दो साल पहले आगरा कैंट स्टेशन पर 10 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ी गई थी। वह तेलंगाना से दो युवकों के साथ गांजा लेकर यहां पहुंची थी। मामले में कैण्ट थानें ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। एक आरोपी अभी फरार है। उसको अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
दिल्ली के सुल्तानपुरी में 20 वर्षीय अंजलि को कार से कई किलोमीटर तक घसीटा गया। इससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना की चश्मदीद के रूप में निधि का नाम सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि निधि 6 दिसंबर 2020 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के पास 10 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ी गई थी। उसके साथ दो युवक उत्तर पश्चिम दिल्ली के अमर विहार निवासी रवि कुमार और भाग्य विहार निवासी समीर उर्फ माही भी गिरफ्तार हुए थे। दोनों युवकों के पास से भी 10-10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।
31621057200162_उ0नि0 श्री सुनील कुमार_230107_181556 (1) निधि पर दर्ज कैंट आगरा में एफाईआर पढ़नें के लिये लिंक पर क्लिक करें।