टिहरी गढ़वाल, खाता खतौनी संख्या 3 में बिना अधिकार, जय सिंह, भाग सिंह, छोटन, बिशनी देवी और मृतक देवेन्द्र आनंद के नाम राजस्व अभिलेखों में विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत से किया दर्ज।
टिहरी गढ़वाल। भू माफियाओं का नया खेल, पहले किया बिजली- पानी के कनेक्शन से वंचित अब खेला नया खेल।
बिना किसी अधिकार के खतौनी में भू माफियाओं के नाम किए दर्ज। राजस्व विभाग नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्राम जामरी काटल तपोवन मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल के खाता खतौनी संख्या 3 में बिना किसी अधिकार के जय सिंह भाग सिंह छोटन बिशनी देवी और मृतक देवेन्द्र आनंद के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर दिए गये।
जबकि उक्त खतौनी में मृतक स्वर्गीय श्री मोहनलाल बौठियाल के वारिसान चंद्रप्रकाश, सुरेश, नरेश, कृष्ण चन्द्र का नाम अंकित किया जाना था यह कार्य दिसंबर 2022 के आसपास किया गया नवंबर मास की खतौनी परिवार के पास उपलब्ध है।
बिना अधिकार के खतौनी में जिन व्यक्तियों के नाम दर्ज किया गया है वह सभी सीमा देवी के परिजन हैं जिन्होंने झूठा sc-st का मुकदमा लिखाकर निर्दोष लोगों को उनकी संपत्ति हड़पने की गरज से पुलिस व मंत्री से सांठगांठ कर जेल भेजा था, भू माफियाओं के जुड़े हैं तार मंत्री सुबोध उनियाल से।
उपरोक्त भू माफियाओं के पिता केशवा पुत्र मुंशी के विरुद्ध थाना नरेंद्र नगर जिला टिहरी गढ़वाल में 21 अक्टूबर 2016 को खतौनी में दर्ज खेतों को जालसाजी कर अपने नाम अंकित कराने का दोषी पाते हुए चार्जशीट किया गया। और राजस्व परिषद उत्तराखंड द्वारा केशवा का नाम खतौनी से आदेश दिनांक26 मार्च 2019 को अपात्र किया गया जिसका इंद्राज खतौनी में 16सितंबर 2019 में किया गया।
भू माफियाओं को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, थाना मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत दो मुकदमे, मुकदमा अपराध संख्या 66/ 22 मुकदमा अपराध संख्या 95/ 22 गैंगस्टर की धाराओं को घटाया पुलिस ने सेशन ट्रायल की गंभीर धारा 227 IPC को घटाया पुलिस से नहीं मिल रहा है, पीड़ितों को न्याय।