रायबरेली।प्रदेश के जाने-माने भाजपा नेता और हैदर गढ़ के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के निधन पर स्थानीय भाजपा नेताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह समेत भाजपा के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू, महराजगंज के पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, योगेश मिश्रा आदि दर्जनों भाजपा नेता शोक संवेदना व्यक्त करने हैदर गढ़ पहुंचे।
आपको बता दें कि, इस मौके पर राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, स्वर्गीय सुंदरलाल दीक्षित उन लोगों के बहुत करीबी थे। समय-समय पर उन्होंने वरिष्ठ नेता होने के नाते जो मार्गदर्शन दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। वह एक कर्मठ तेजतर्रार जन समस्याओं के लिए हरदम लड़ने वाले नेता थे। इनके निधन से हैदर गढ़ क्षेत्र ही नहीं पूरी भाजपा को भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। भाजपा नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की है कि, उन्हें प्रभु श्री राम उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दे।