हजरतगंज एक युवक और युवती बीच सड़क पर अश्लीलता की हदें पार करते दिखे… वरिष्ठ पत्रकार रमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश (रमेश श्रीवास्तव)। इस समय सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है, लेकिन राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जो ट्रैफिक पुलिस का मखौल उड़ा रहा है। लखनऊ के पॉश मार्केट हजरतगंज में एक युवक और युवती बीच सड़क पर अश्लीलता की हदें पार करते दिखे। हजरतगंज के व्यस्त सड़क पर युवक और युवती चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि लड़का एक व्यस्त रोड पर स्कूटी चला रहा है और लड़की उसके आगे बैठी है। इतना ही नहीं लड़की लड़के को बार-बार किस करती भी नजर आ रही है। इस वीडियो को कई लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी किया है।
पीछे चल रहे बाइक सवार ने बनाया वीडियो।
लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ का लाइफ लाइन कहा जाने वाला हजरतगंज में एक युवा जोड़े ने चलती हुई स्कूटी पर ऐसा कारनामा किया है। युवा जोड़े का चलती हुई स्कूटी पर रोमांस करने का वीडियो वायरल, पुलिस नें किया गिरफ्तार। pic.twitter.com/VEMb35bFNt
— विनय श्रीवास्तव (@VKumar_Aakhiri) January 18, 2023