GA4

गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से 56 दिन के अंतराल पर 40 दिन की पैरोल मिली।

Spread the love

हरियाणा। रेप और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है। अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को इससे पहले अक्टूबर में भी 40 दिन की पैरोल  दी गई थी, जो 25 नवंबर को ही खत्म हुई थी। अब दो महीने से भी कम समय में यानी सिर्फ 56 दिन बाद एक बार फिर राम रहीम को पैरोल मिल गई है। पैरोल को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे है।

रोहतक के मंडलायुक्त संजीव वर्मा के मुताबिक गुरमीत राम रहीम सिंह को नियमानुसार 40 दिन की पैरोल दी गई थी। संभावना है कि बलात्कार का दोषी गुरमीत सिंह शनिवार (21 जनवरी) को रोहतक जेल से पैरोल पर बाहर आ जाएगा क्योंकि उसकी पैरोल की कागजी कार्रवाई जल्द ही पूरी होने की संभावना है।

पुलिस ने एएनआई को बताया कि “डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसको 40 दिन की पैरोल दी गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होनी बाकी है। 21 जनवरी को जेल से बाहर आने की संभावना है।”

राम रहीम को पैरोल मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में लिखा कि “बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है। बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएँ, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे!”

गौरतलब है कि अक्टूबर की पैरोल से पहले वह जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। डेरा प्रमुख को पंजाब विधानसभा चुनाव से बमुश्किल दो सप्ताह पहले 7 फरवरी  2022 से तीन सप्ताह के लिए बाहर आने दिया गया था। इससे पहले 2021 में राम रहीम और चार अन्य को भी डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। राम रहीम भी अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार करने का दोषी है  जिसके लिए वो 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।


Share
error: Content is protected !!