गोला स्थित पूर्व विधायक के आवासीय परिसर में बुधवार को कांग्रेस महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व विधायक के पति समाजसेवी बजरंग महतो ने कहा कि गोला गोलीकांड के गवाहों की खरीद- फरोख्त कर पूर्व विधायक ममता देवी को जेल भिजवाने वालों को जनता विधान सभा उपचुनाव में जवाब देगी।
मेरे पास इसका पुख्ता प्रमाण है कि गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राजनीतिक षड़यंत्र रच कर ममता देवी को जेल भेजवाने में अहम भूमिका निभाई है। षड़यंत्र का पर्दाफाश होने के कारण सीपी चौधरी का अंगरक्षक बालेश्वर मेहता व उनके नजदीकी चंद्रशेखर महतो निलंबित हैं।
विस उपचुनाव प्रभारी चितरंजन दास चौधरी ने कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी विधायक और मंत्री रहते हुए पावर का गलत फायदा उठाया है। उन्होंने गरीबों की सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा किया है। रामगढ़ की जनता को यह जानने का हक है, उनके पास कहां से इतनी संपत्ति आई। यहां तक की राजबल्लभ उच्च विद्यालय की जमीन जिसे हम लोगों के अलावे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने दान की थी। वह जमीन आज आजसू के भावी प्रत्याशी सुनीता चौधरी के नाम से ऑनलाइन है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि पूर्व विधायक के साथ धनबल का प्रयोग कर गवाहों की खरीद- फरोख्त कर उन्हें सजा दिलवाया है। जिसके कारण 4 माह का बच्चा मां से दूर रहकर बीमार हो गया है। महिलाएं इस बात को समझ रही हैं। षड्यंत्रकारीयों को समय पर उचित जवाब दिया जाएगा। वहीं प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि पूर्व विधायक पर आजसू ने छल प्रपंच कर जनता के साथ विश्वासघात किया है। ऐसे तत्वों को आने वाले 27 फरवरी के विधान सभा उपचुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।
सम्मेलन की अध्यक्षता संतोष सोनी व संचालन 20 सुत्री अध्यक्ष रामविनय महतो ने किया। सभा को अजीत करमाली, मनोज कोटवार, शंकर करमाली, कौशल राजा, चंदन प्रसाद समेत दर्जनों महिलाओं ने संबोधित किया। उक्त मौके पर अमीरुन निसा, सबीना खातून, रंजू देवी, सुशीला देवी, मानव देवी, दीपा कुमारी, इंदु देवी, शोभा देवी, उषा देवी, सुलेखा देवी, यशोदा देवी, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, रूपा देवी, बसंती देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, रूही फातिमा, आशा देवी, पूनम देवी, प्रियंका देवी, वर्षा देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, बिंदेश्वरी देवी, मंजू देवी, मंजू देवी, मोनिका देवी, पुष्पा देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, चिंता देवी, अनिता देवी, कलावती देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी, रीता कुमारी, विमला देवी, शीला देवी, पुतुल चटर्जी, माधुरी देवी, अंजू देवी, लगनी देवी, पार्वती देवी, समरी देवी, सोनी कुमारी, मालती देवी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।