प्रतापगढ़। देल्हूपुर थानाध्यक्ष सहित छह को एसपी ने किया दूसरे थानों पर तैनात, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गणतंत्र दिवस के दिन जनपद के छः थानों पर नए थाना अध्यक्षों को नियुक्त किया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा क्राइम ब्रांच से निरीक्षक आदित्य सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना देल्हूपुर, देल्हूपुर के थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ठाकुर को थाना अध्यक्ष दिलीपपुर, दिलीपपुर के थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को थाना बाघराय, निरीक्षक सुभाष यादव को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर, उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडे थाना अध्यक्ष कंधई से थाना अध्यक्ष बाघराय, उप निरीक्षक विनीत उपाध्याय थाना अध्यक्ष थाना लीलापुर से थाना अध्यक्ष कंधई नियुक्त किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा इससे एक दिन पूर्व थाना बाघराय के थाना अध्यक्ष एवं तीन अन्य उप निरीक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। आज सुबह स्थानांतरित देल्हूपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ठाकुर को साथी पुलिसकर्मियों ने फूल माला पहना कर थाना दिलीपपुर के लिए विदा किया। वहीं देल्हूपुर के नए थाना प्रभारी के रूप में आदित्य सिंह ने आज ही कार्यभार ग्रहण कर लिया।