बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पत्रकारिता में नैतिकता निर्वाहन का परिणाम मिला परिवार से मारपीट व पुलिसिया निष्क्रियता वश पुत्र की हत्या, हत्यारों को इस बाहुबली का संरक्षण।
प्रतापगढ़ (रमेश श्रीवास्तव)। बुझ गया घर का इकलौता चिराग। दुश्मनी कैसी भी रही हो राजनैतिक हो या बर्चस्व की लेकिन इस नव कल्पित, नव युवक का क्या दोष रहा होगा जिसने अभी ठीक से जिंदगी जीना भी शुरू नही किया होगा। जो बालक कोटा रहकर iit की तैयारी कर रहा था चेहरे पर मासूमियत बचपना झलक रहा है। घटना में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के संरक्षण से उक्त घटना में हत्यारोपियों को संरक्षण दिये जानें की बात निकलकर सामनें आ रही है।
दिनांक 24 जनवरी को ब्लाक परिसर में परिजनों से मारपीट बाघराय थाना रहा निष्क्रिय।
बाघराय थाना अंतर्गत रोर गांव मे पत्रकार के पुत्र की हत्या मे पुलिस के हाथ खाली। हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र। आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई वा तत्काल गिरफ्तारी की मांग। परिजनों वा ग्रामीणों का आरोप पुलिस आरोपियों को बचाने मे लगी है। जिसका कारण बाहुबली विधायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल रघुराज प्रताप सिंह के द्वारा हत्यारों को संरक्षित किया जा रहा है। यह बात चीख – चीख कर स्थानीय ग्रामीण कह रहें हैं।
बुझ गया घर का इकलौता चिराग। दुश्मनी कैसी भी रही हो राजनैतिक हो या बर्चस्व की लेकिन इस नव कल्पित युवक का क्या दोष रहा होगा जिसने अभी ठीक से जिंदगी जीना भी शुरू नही किया होगा।जो बालक कोटा रहकर iit की तैयारी कर रहा था।@pratapgarhpol pic.twitter.com/nrK00qd2XP
— विनय श्रीवास्तव (@VKumar_Aakhiri) January 26, 2023
दो दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर आरोपियों ने मृतक के परिजनों को दिनदहाड़े ब्लॉक के अंदर किया था लहूलुहान। परिजनों का आरोप पुलिस ने नही किया था उचित कार्यवाही, तभी हुए हत्यारे निरंकुश। जिसके क्रम में थानाक्षेत्र के जिम्मेदारों नें केवल प्राथमिकी (उपरोक्त) दर्ज कर अपनी जिम्मेदारियों से इतिश्री कर ली थी।
बाघराय थाना क्षेत्र में 26 जनवरी को दर्ज हत्या का मुकदमा।