GA4

स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर बयान से आहत समाजवादी पार्टी नेता नवीन दुबे ने पार्टी की सदस्यता से स्वयं इस्तीफा दिया।

Spread the love

नोएडा सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान से आहत समाजवादी पार्टी नेता नवीन दुबे ने पार्टी प्राथमिक सदस्यता से स्वयं इस्तीफा दे दिया।

सुपरटेक केपटाउन में रहने वाले सपा के प्राथमिक सदस्य नवीन दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे इस्तीफे में लिखा कि तीन दिसंबर 2020 को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी में शामिल कराया था।



सपा ग्रामीण के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी नीतियों के खिलाफ स्वामी प्रसाद की बयानबाजी से आहत होकर अपना इस्तीफा देने वाले नवीन दुबे को वाट्सएप ग्रुप से हटा दिया है।


Share
error: Content is protected !!