GA4

जिला मण्डी संधोल के अभिषेक ठाकुर ने किया टॉप, 4 साल बाद का भी बताया प्लान, अग्निवीर।

Spread the love

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हाल ही में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती हुई है। भर्ती में मंडी जिले के संधोल के युवक ने भर्ती में टॉप किया है। अभिषेक ठाकुर मंडी जिले के संधोल के गांव चौनाल से हैं। बता दें कि मंडी में 15 जनवरी को इस भर्ती के लिए टेस्ट लिया गया था, जिसमें कुल 14 बच्चों का भारतीय सेना में चयन हुआ है।



जानकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता प्रताप सिंह लुधियान में प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं, माता भी निजी कंपनी में काम करती हैं। अभिषेक ने ग्रेजुएशन के बाद हमीरपुर में अग्रवाल एकेडमी में तीन महीने तक कोचिंग ली और फिर सेना भर्ती का टेस्ट पास किया और अग्निवीर बन गए हैं।



अभिषेक ने बताया कि उन्होंने ग्राउंट में 100 में से 10 अकं हासिल किए थे, जबकि टेस्ट में उन्होंने 92 अंक अर्जित किए हैं। भर्ती में वह टॉप पर रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि वह चार साल के बाद सेना रेगुलर पोस्टिंग के लिए प्रयास करेंगे। यदि उनकी सेवाएं रेगुलर नहीं हुई तो वह नौकरी के साथ साथ बीएड करेंगे और बाद में फिर टीचिंग में अपना भाग्य आजमाएंगे।


Share
error: Content is protected !!