GA4

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉक्टर राजकुमार कुशवाह के भतीजे व डाक्टर विशाल यादव नें नायब सुबेदार विजय सिंह का 17 लाख के प्लाट का नही दे रहे कब्जा।

Spread the love

ग्वालियर। जनसुनवाई में पहुंचे सैनिक नायब सूबेदार विजय सिंह ने जिले के अपर कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने अपना यह दर्द जाहिर किया। विजय सिंह देश की सेवा में सिक्किम बॉर्डर पर तैनात हैं व सेना में नायब सूबेदार के तहत पदस्थ हैं। उन्होंने अपर कलेक्टर को बताया कि वह अपने हक के लिए दर- दर भटक रहे हैं। उनके प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उसे हटवाने के लिए हर दफ्तर के चक्कर काट लिए, लेकिन हक नहीं मिल पाया। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

भारत मंडेलिया की जमीन रवी प्रकाश कुशवाहा के माध्यम से खरीदी थी।

नायब सूबेदार विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले खुरेरी क्षेत्र में बेहटा गांव के पास दो प्लॉट भारत मंडेलिया नाम के किसान से खरीदे थे। प्लॉट की खरीद एक बीजेपी के नेता के रिश्तेदार रवी प्रकाश कुशवाहा के जरिए हुई थी। लेकिन जब कब्जा लेने की बारी आई और वहां पहुंचे तो पता चला कि उन प्लॉटों पर डॉक्टर विशाल यादव नाम के बिल्डर ने कब्जा कर लिया है। जब उन्होंने अपने प्लॉट पर कब्जा लेना चाहा तो डॉक्टर विशाल यादव ने दबंगई दिखाते हुए प्लॉट पर कब्जा देने से इनकार कर दिया।

इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (IVO) भी आ गया साथ

इंडियन आर्मी के जवान ने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि देश की सीमा पर दुश्मन से लड़ूं या यहां माफिया से। प्लॉट पर दबंग कब्जा जमाए बैठा है। न तो उसका रुपया वापस मिल रहा है, न ही प्लॉट दिया जा रहा है। धमकाया अलग जा रहा है। उसे बार- बार बॉर्डर ड्यूटी से छुट्‌टी लेकर यहां तक आना पड़ता है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। फौजी के समर्थन में IVO (इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ) भी आ गया है।

मेहनगर की पुलिस व योगी आदित्यनाथ जी की डिफेंस हेल्पलाइन सब मौन सेना में ड्यूटी पर तैनात जवान पर की गयी शिकायत एफाईआर दर्ज, आखिरी सच की पड़ताल में फर्जी मारपीट।

मंगलवार को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों साथ कलेक्टर और SSP ग्वालियर से मिल न्याय की गुहार लगाई

नायब सूबेदार विजय सिंह मंगलवार को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ कलेक्टर और SSP ग्वालियर से मिले और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने शिकयत में बताया कि दिसंबर 2020 में एक दोस्त के परिचय से रवि कुशवाह मिला था। रवि कुशवाह BJP नेता व बीज निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉक्टर राजकुमार कुशवाह का भतीजा बताया जाता है। मुरार के बेहटा पुल के पास एक प्लॉट 17 लाख रुपए में दिलाया था। उस समय पूरा पैसा दे दिया था, बस कब्जा लेना बाकी था। इसके बाद वह ड्यूटी पर चला गए।

राजस्थान के धौलपुर के मूल निवासी हैं विजय सिंह

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर निवासी विजय सिंह परमार सेना में बतौर नायब सूबेदार पदस्थ हैं। इस समय उनकी पोस्टिंग लद्दाख- सिक्किम बॉर्डर पर है। विजय सिंह अभी ग्वालियर के आर्मी कैंट एरिया के पास बड़ागांव में रहते हैं। सेना का पूरा माहौल और फैसिलिटी होने पर उन्होंने ग्वालियर में ही प्लॉट खरीदकर अपना आशियाना बनाने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के चक्कर में वह भू माफिया कुशवाहा के चक्कर में फंस गए।

प्लॉट पर कब्जा देने के लिए मांगे लाखों रुपये

नायब सूबेदार का कहना है कि उनके प्लॉट पर कब्जा किए बैठे डॉक्टर विशाल यादव प्लॉट पर कब्जा देने के बहाने उससे उल्टा लाखों रुपए की मांग कर रहा है। नायब सूबेदार ने बताया कि उसने मेहनत की कमाई में से थोड़े- थोड़े रुपये जोड़कर यह प्लॉट खरीदे थे। लेकिन दबंगों के कब्जा होने के कारण वह और उनका परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है।

आज देश प्रेमी चलायेंगे #verifyFD हैज़ टैग।

बिल्डर न प्लॉट दे रहा, न रुपए लौटा रहा

विजय ने बताया कि डाक्टर विशाल यादव ने दबंगई दिखाते हुए प्लॉट पर कब्जा देने से इनकार कर दिया। कहा कि अब यह कॉलोनी फार्म-4 कॉलोनी में आ गई है। कब्जे से पहले 9 लाख रुपए और जमा करने होंगे। वह इस पर भी तैयार हो गए। फिर दबंग बिल्डर ने ऑफर दिया कि वह उसे ही 27 लाख रुपए में यह प्लॉट बेच दे। वह इस पर भी तैयार हो गए, लेकिन बिल्डर न तो प्लॉट दे रहा है, न ही रुपए लौटा रहा है।

‘आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेंगे’

इस मामले में सैनिक की शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले पर गंभीर हुए। प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि वे इस मामले की जांच करा कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही जांच में आए तथ्यों के अनुसार सैनिक को उनके प्लॉट का कब्जा दिलाया जाएगा।


Share
error: Content is protected !!