GA4

मनीष व भोलू कुमार राम ने नाबालिग से किया बलात्कार, दोनो सिरफिरे गिरफ्तार।

Spread the love

रांची: रांची के कांटाटोली चौक पर स्थित मंगल टावर में मंगलवार की रात एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग का घरवालों के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह रात में बहन के घर पिस्कामोड़ जाने के लिए निकली थी।

इसी दौरान वह कांटाटोली चौक के पास रास्ता भूल गई। लेकिन उसके पास उसकी बड़ी बहन का फोन नंबर था। इस दौरान उसने कई लोगों से मोबाइल से बहन से बात कराने का आग्रह किया।



नाबालिग को अकेला देख दरिंदों ने उठाया फायदा

नाबालिग को अकेला घूमता देख भोलू कुमार राम नामक युवक उसके पास पहुंचा। बहन से बात करवाने के नाम पर कांटाटोली के मंगल टावर के पास ले गया। वहां पहले से मनीष तिर्की मौजूद था। वहीं पर दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग का बेहोश छोड़ दोनों फरार हो गए।

नाबालिग को होश आने पर मासूम दर्द से कराहते हुए सड़क पर पहुंची, लोगों ने बदहवास देख घटना की जानकारी ली और सूचना लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।



पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार

रांची के सीनियर किशोर कुशल को जब घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने मंगलवार की रात करीब दो बजे एक आरोपी भोलू राम को धर- दबोचा। वहीं, दूसरे आरोपी मनीष तिर्की को बुधवार की शाम Ranchi के तमाड़ से गिरफ्तार किया।


Share
error: Content is protected !!