चित्रकूट (रमेश श्रीवास्तव)। अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी जेल प्रशासन की मिली भगत से बिना ऑफिसियल रिकार्ड के अब्बास अंसारी से लगातार मिल रही थी।
DM और SP को भनक लगने पर गोपनीय रूप से जेल में कल छापा मारा था। जेल अधीक्षक के ऑफिस के बगल वाले रूम में मिले अब्बास अंसारी और निकहत अंसारी पाए गए थे।
जिसके बाद जांच की गई। जांच में पाया गया कि निकहत अंसारी के मिलाई की सरकारी कागजो में एंट्री नही थी। जेल में इतनी बड़ी लापरवाही से पूरे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। अब्बास अंसारी, निकहत और जेल अधीक्षक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जेल अधीक्षक,जेलर और सिपाहियों पर भी FIR दर्ज हुई है। अब उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जेलर संतोष कुमार सस्पेंड, डिप्टी जेलर पियूष पांडे और 5 बंदी रक्षक सस्पेंड किए गए। जेल अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को लिखा गया पत्र।
जेलर और डिप्टी जेलर के खिलाफ डीजी जेल आनंद कुमार ने दिए विभागीय जांच के आदेश। डीआईजी जेल प्रयागराज की रिपोर्ट के बाद अब्बास अंसारी की जेल ट्रांसफर करने की सिफारिश। अब्बास अंसारी की जेल बदलने के लिए शासन को लिखा गया पत्र। उन्नाव से जेलर राजीव कुमार सिंह को चित्रकूट का नया जेलर और देव दर्शन सिंह को चित्रकूट का नया डिप्टी जेलर बनाया गया।