GA4

23 वें महाकाल महोत्सव मे श्री राम व भगवान भोले नाथ पर केन्द्रित होंगे विविध सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन।

Spread the love

प्रतापगढ़ (रमेश श्रीवास्तव)। 23 वें महाकाल महोत्सव मे श्री राम व भगवान भोले नाथ पर केन्द्रित होंगे विविध सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन।

16 से 19 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

अयोध्या शोध संस्थान की लगेगी भव्य प्रदर्शनी। देश के नामी कलाकारो, कवियो व गायको का होगा जमावडा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर महासत्याग्रह।

प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम मे 16 फरवरी से 19 फरवरी तक होने वाले 23 वें महाकाल महोत्सव मे श्री राम व भगवान भोले नाथ पर केन्द्रित विविध धार्मिक , सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन होंगे। महोत्सव मे संस्कृति विभाग के अयोध्या शोध संस्थान द्वारा विशेष प्रदर्शनी व विविध कार्यक्रमो का भी संचालन होगा। वहीं महोत्सव मे महाशिवरात्रि के पर्व पर 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंच व कंट्रोल रूम से भयहरण नाथ धाम को कब्जा मुक्त कराने के लक्ष्य साथ महा सत्याग्रह का आयोजन होगा।

यह जानकारी देते हुए धाम की प्रबंध समिति के महासचिव व मेला व्यवस्थापक समाज शेखर ने बताया की मेला व महोत्सव मे सुव्यवस्था की दृष्टी से पुलिस व कार्यकर्ता मिलकर अपनी ज़िम्मेदारी निभायेंगे। उन्होने बताया की 16 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रबंध समिति व बिद्वात परिषद भगवान भयहरण महादेव का विधिवत रुद्राभीषेक कर महोत्सव का भव्य शुभारम्भ होगा। तदोपरांत दोपहर 12 बजे संत समागम मे भयहरण नाथ धाम के विकास मे संत व समाज की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। वरिष्ठ पत्रकार ड़ा मत्स्येन्द्र प्रभाकर कृत श्री हनुमत चरित मानस प्रबंधन का सूत्र का पदार्पण होगा, जिसपर चर्चा परिचर्चा व वितरण होगा। नियमित शाम 4 बजे से सूचना विभाग व उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम विविध।

उन्होने बताया की 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे से नदी व किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। ज़िसमे विषय मर्मग्यो के अलावा किसान संगठानो के प्रतिनिधि व बकुलाही पुनरोधार अभियान के कार्य कर्ता प्रतिभाग करेंगे। शाम 4 बजे से विशेष भजन संध्या “शिव शंभू के श्री राम” की भव्य प्रस्तुति प्रसिद्ध लोक गायक रत्नेश दूबे द्वारा होगा। मूछ नर्तक राजेन्द्र तिवारी दुकान जी का मूछ नृत्य होगा। रात्रि 7 बजे से कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन होगा। जिसमे आमन्त्रित कविगण जन कवि प्रकाश, प्रीता बाजपेयी, आचार्य अनीश देहाती, आचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल, राम लोचन संवरिया, डा पीयूष मिश्र पीयूष, सुशील हर्ष, बिहारी लाल अम्बर, विपिन दूबे, प्रीति पांडेय, योगेन्द्र मिश्र, कपिल देव तिवारी, अनूप उपाध्याय लवलेश यदुवंशी, शिवम भगवती तथा आभा मिश्रा शामिल है।

बकुलाही नदी पुनरोधार अभियान के संयोजक समाज शेखर ने बताया की 18 फरवरी को सुबह 4 बजे से जनता जनार्दन द्वारा जालाभिषेक होगा, 7 बजे से भूला भटका शिविर का संचालन होगा। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक महासत्याग्रह होगा। 2 बजे से विशेष सांस्कृतिक आयोजन “शिव शक्ति” मे अंतरराष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी व लोक प्रिय गायिका अनन्या सिंह जी द्वारा भजन एवम लोक गायन की भव्य प्रस्तुती दी जायेगी। प्रसिद्ध कलाकार व गायिका शांभवी सिंह की विशेष प्रस्तुती होगी। वहीं अल्का जी द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत होगी। रात्रि मे परम्परागत विशेष शिव पूजन होगा।

19 फरवरी को दोपहर 12 बजे से महोत्सव का समापन महिला काव्य मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष काव्य आयोजन “अवधी के श्रीराम” विषय पर केन्द्रित होंगे। जिसमे मुख्य आतिथी के रुप मे प्रसिद्ध पार्श्व गायक व अभिनेता रवि त्रिपाठी भाग लेंगे। प्रसिद्ध लोक गायिका अंकिता चतुर्वेदी का लोक गायन होगा। अध्यक्षता महिला काव्य मंच की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा नीतू राय करेंगी . आमंत्रित कवित्रियों मे डा रश्मी शुक्ला, महक जोनपुरी, रेनू मिश्रा, ऋतंधरा मिश्रा, डॉक्टर उपासना पांडेय, सारिका चौरसिया, डा राजश्री पांडेय, आभा मिश्रा व स्नेह सुधा आदि शामिल है।

Share
error: Content is protected !!