आईएएस अधिकारी नियाज खान की नई किताब चर्चा में ब्राम्हणों के ज्ञान को केंद्र में रखकर लिखी गई किताब ‘द ब्राह्मण ग्रेट’
मध्यप्रदेश। आईएएस अधिकारी नियाज खान की नई किताब चर्चा में है। ब्राम्हणों के ज्ञान को केंद्र में रखकर लिखी गई किताब का नाम ‘द ब्राह्मण ग्रेट’ तो। द ब्राह्मण ग्रेट किताब का प्रकाशन जल्द होनेवाला है। ब्राम्हणों पर किताब के बहाने नियाज खान चर्चा में आ गए हैं। माना जा रहा है कि चुनावी साल में आईएएस नियाज की किताब से राजनीतिक बखेड़ा भी खड़ा हो सकता है। आइये जानते हैं उन्होंने ताजा ट्वीट में क्या लिखा है।
“मैं अपनी किताब का कवर पेज जारी कर रहा हूं। मेरी किताब के नायक, शुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य, एक ब्राह्मण, यूएसए में सीईओ की प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा दे देता है और ब्राह्मणों के लिए अपने परिवार के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लेता है। एक ऋषि के रूप में वह हर ब्राह्मण का खोया हुआ गौरव वापस पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”
Thank you so much for showing so much respect and love for my book BRAHMAN THE GREAT's cover page. In ten days the book will be available on Amazon and also ebook on Amazon Kindle. I hope the book will change the present thinking about Brahmins who have noble origin and high IQ
— Niyaz Khan (@saifasa) February 17, 2023
किताब के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘लिखने से पहले मैंने ब्राह्मणों के इतिहास का सर्वे किया। सर्वे से ब्राह्मणों की बुद्धि का पता चला। उनके मुताबिक ब्राह्मणों का आईक्यू सर्वश्रेष्ठ है।’ आखिरी सक से चर्चा में नियाज खान ने कहा कि,’मैं मुस्लिम होते हुए भी ब्राह्मणों से बहुत प्रभावित हूं। मैनें किसी को भी अपशब्द नहीं लिखा है, हां जो सच है वो लिखा है, नियाज खान ने किताब में लिखा है कि किस तरह से आज के दौर में ब्राह्मण सुविधाओं से वंचित हैं, और मुख्यधारा से पीछे धकेल दिए गए हैं। ब्राह्मणों को उचित उच्च स्थानों पर बैठाने से देश एक बार फिर वैभवशाली इतिहास दोहरा सकेगा।’ उन्होंने ब्राह्मणों को हर फील्ड में उचित स्थान देने की वकालत की।
@saifasa जी से मेरी व्यक्तिगत बातचीत। pic.twitter.com/tODvxEJcDw
— विनय श्रीवास्तव (@VKumar_Aakhiri) February 18, 2023