GA4

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रतापगढ़ जनपद में 250 जोड़ों का विवाह सम्पन्न।

Spread the love

प्रतापगढ़ (रमेश श्रीवास्तव)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थलों पर 250 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

विकास खण्ड लालगंज में 86, टाउन एरिया लालगंज में 9 एवं रामपुर संग्रामगढ़ में 35 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर लालगंज में आयोजित किया गया। विकास खण्ड परिसर लक्ष्मणपुर में 35 जोड़ों का विवाह, विकास खण्ड गौरा में 29 व शिवगढ़ ब्लॉक में 30 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड परिसर शिवगढ़ में आयोजित किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका बेल्हा में 11 जोड़ों, टाउन एरिया कटरा मेंदनीगंज के 5 जोड़ों का विवाह शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त टाउन एरिया रानीगंज में 2 जोड़ों, टाउन एरिया सुवंशा में 6 जोड़ों एवं टाउन एरिया पृथ्वीगंज में 2 जोड़ों का विवाह नगर पंचायत परिसर रानीगंज में आयोजित किया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रशंसा की एवं वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है। जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है। विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तन) हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है।


Share
error: Content is protected !!