प्रतापगढ़ (रमेश श्रीवास्तव)। कोतवाल मान्धाता पुष्पराज सिंह की रिपोर्ट पर प्रतापगढ़ जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने रामपुर बंतरी गाँव के पूर्व प्रधान खलील के उपर घोषित किया 25000 रूपये का इनाम।
पूर्व प्रधान खलील अहमद 25,000 रूपये के ईनामिया घोषित हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बंतरी गांव के पूर्व प्रधान खलील अहमद के घर पर इसके पहले मान्धाता पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई कर चुकी थी। गौरतलब हो कि अदालत के फटकार के बाद कोतवाल मान्धाता पुष्पराज सिंह लगातार पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पूर्व प्रधान खलील अहमद क्षेत्र से लगातार फरार चल रहे है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के द्वारा पूर्व प्रधान खलील अहमद के ऊपर 25000 रूपया का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त जानकारी कोतवाल मान्धाता पुष्पराज सिंह ने दी है। पुलिस की इस कार्यवाही से मांधाता क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।