GA4

प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी द्वारा होमगार्डस को किए वादे याद दिलाने के लिए होमगार्डस पहुंचे माता रानी की शरण में।

Spread the love

प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी द्वारा होमगार्डस को किए वादे याद दिलाने के लिए होमगार्डस पहुंचे माता रानी की शरण में।

भाजपा प्रभारी बोले लोकल बॉडी से बात करो।

मामला होमगार्ड्स को नियमित करने के लिए स्वयंसेवी एक्ट में संशोधन का।

आरडीपी की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा यह देश का दुर्भाग्य।

हिमाचल प्रदेश (इंदरजीत सिंह भुल्लर)। देश को आजाद हुए 76 साल हो गए हैं। आजादी से भी पहले अंग्रेजों के समय पर बनाई देश की प्रथम पैरामिलिट्री फोर्स (होमगार्ड्स) आज भी देश के सैन्य बलों और पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। लेकिन स्वयंसेवी एक्ट के चलते देश का होमगार्ड जवान शोषित हो रहा है। स्वयंसेवी एक्ट के चलते होमगार्ड ना तो रेगुलर हो पा रहा है और ना ही होमगार्ड को मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। पिछले लंबे अरसे से होमगार्ड के जवान विभिन्न सरकारों से स्वयंसेवी एक्ट में संशोधन करने की मांग करते आए हैं।


मां चिंतपूर्णी को भेजा गया भावत्मक पत्र


समय समय पर होमगार्ड के जवान सरकारों से पत्राचार द्वारा अपनी मांग रखते आए हैं। 2014 में चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी ने होमगार्ड्स को वादा किया था की सत्ता में आने के बाद होमगार्ड्स के लिए पॉलिसी तैयार की जाएगी। लेकिन भाजपा के सत्ता में 8 साल बीत जाने के बाद भी होमगार्डस की सुनवाई नहीं हो रही। जिस कारण होमगार्डज अब भगवान की शरण मे जाने को विवश हो गए हैं।

आज हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर चौड़िया के नेतृत्व में, होमगार्ड्स ने, पंडित जी के माध्यम से माँ चिंतपूर्णी दरबार मे माँ को एक भावनात्मक मांगपत्र देकर अपनी गोहार लगाई। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोगिंदर चोडिया ने बताया कि वे केंद्र सरकार से अनेकों बार होमगार्डज को नियमित करने के लिए स्वयंसेवी एक्ट में संशोधन की मांग कर चुके हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही ना होने के बाद होमगार्डज ने फैंसला लिया था कि अब सरकार की जगह सच्ची सरकार भगवान के सामने अपनी बात रखेंगे।


अविनाश राय खन्ना भाजपा


इसी कड़ी के चलते चिंतपूर्णी दरबार में मां को एक भावनात्मक मांग पत्र दिया गया। वहीं जब इस संदर्भ में आखिरी सच ने पूर्व सांसद, व भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी, श्री अविनाश राय खन्ना से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने लोकल बॉडी से संपर्क करने की बात कही। हैरानी तो तब हुई जब आखिरी सच ने उन्हें याद करवाया की हिमाचल में भाजपा सरकार के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय, राष्ट्रपति, यहाँ तक कि स्वयं उनको भी स्वयंसेवी एक्ट में संशोधन करने के लिए मांग पत्र दिए जा चुके हैं तो उन्होंने फिर लोकल बॉडी से संपर्क करने की सलाह दी।

वहीं जब होमगार्डस द्वारा धार्मिक स्थलों पर दिए जा रहे मांग पत्र की बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी तो राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने इसे देश का दुर्भाग्य करार दिया। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने एक प्रेसनोट जारी करते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है जो देश की प्रथम पैरामिलिट्री फोर्स (होमगार्डस) को अपनी मांगे केंद्र सरकार की जगह भगवान के समक्ष रखनी पड़ रही हैं।


आरडीपी रुमित सिंह ठाकुर


उन्होंने केंद्र पर काबिज भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की देश की प्रथम पैरामिलिट्री फोर्स के परिवारों के वोट मात्र लेना ही भाजपा का उद्देश्य था, जिस कारण 2014 में नरिंदर मोदी होमगार्डस को बड़े- बड़े वादे कर आए थे। रुमित सिंंह नें कहा कि आरडीपी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो होमगार्डस को उनकी पहचान उनका रुतबा तथा उनका हक दिलाएगी। रुमित ठाकुर ने कहा कि आरडीपी ने अपने पहले चुनाव मेनिफेस्टो में होमगार्डस के मुद्दों को प्राथमिकता दी थी और आगमी 2024 लोकसभा चुनावों में भी होमगार्डस के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।


Share
error: Content is protected !!