प्रतापगढ़ (रमेश श्रीवास्तव)। क्या यातायात नियम सिर्फ जनता के लिए बना पुलिस वालो के लिए नहीं। क्या चालान सिर्फ जनता का कटेगा पुलिस वालों का नहीं। इनके लिए बना मजाक यातायात क़ानून। जिम्मेदार बने मूकदर्शक।
जनपद प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद फैजाबाद जाने वाले मार्ग पर सई नदी के पुल पर यातायात नियमों को ताक पर रख कर धड़ल्ले से वाहन चलाया जा रहा है। खुद नहीं करते नियम का पालन अब इन्हें कौन बताएगा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर क्या चालान भी किया जाता है।