6 वर्षीय मासूम के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 6 वर्षीय मासूम के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि बुधवार को समय करीब सुबह के 8:00 बजे मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में 6 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक किशोर पर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी।
जिस पर तत्काल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव का है यहां की 6 वर्ष की बालिका के साथ पड़ोस के ही रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिय।
