उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में 6 बिस्वा अवैध अफीम की खेती का राजफ़ास।
कौशाम्बी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में करोड़ों रुपये गई अवैध अफीम की खेती पर एसपी का कहर, महेवाघाट पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपराध पर लगाया विराम। यमुना नदी के किनारे स्थित थाना महेवाघाट में बढ़ते अपराध पर महेवाघाट पुलिस ने कार्यवाही कर अपराध पर विराम लगाया है।

एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर महेवाघाट पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। जिसके क्रम में महेवाघाट पुलिस ने रानीपुर गांव से अफीम की अवैध खेती करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपयों की कीमत बताई जा रही है।
प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी लगभग 6 बिस्वा जमीन पर अफीम की खेती कर रहे थे जिसकी सूचना जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक महेवघाट रोशनलाल को मिली।घटना को प्राथमिकता से लेते हुए महेवाघाट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जिस पर पूरा वाक्य सही साबित हुआ। पुलिस ने खेती करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत जेल भेजा जा रहा है।
