सरजामदा की सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण और खरीद-बिक्री को रोकने के लिए एक बार फिर प्रशासन सजग…
जमशेदपुर। अंचल के मौजा खकड़ीपाड़ा, बड़ा गोविन्दपुर तथा सरजामदा की सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण और खरीद-बिक्री को रोकने के लिए एक बार फिर प्रशासन सजग हुआ। अंचल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को इन मौजों की अनावाद झारखंड सरकार खाते की भूमि पर …यह सरकारी जमीन है का बोर्ड लगाया गया।
उस बोर्ड पर वहां की जमीन का खाता नंबर, प्लॉट नंबर और रकवा भी दर्ज है। साथ ही चेतावनी भी दिखी है।

शुक्रवार को अंचल निरीक्षक हिम्मत लाल महतो के नेतृत्व में अंचल अमीन के द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक के साथ मिलकर बोर्ड लगाया गया। उद्देश्य यह है कि भूमि माफिया के द्वारा सरकारी भूमि को रैयती भूमि के साथ मिलाकर बिक्री नहीं किया जा सके।
