GA4

टाइल्स काटने वाली मशीन से अपनी पत्नी की लाश के 6 टुकड़े कर दिए।

Spread the love

बिलासपुर (रमेश श्रीवास्तव)। एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। जहां आरोपी शख्स ने टाइल्स काटने वाली मशीन से अपनी पत्नी की लाश के 6 टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए एयरटाइट पॉलीथिन में पैक कर डक्ट टैप की मदद से सील पैक कर दिया। बाद पानी की टंकी के अंदर लाश 2 महीने छुपाकर रखा।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से बेहद ही खौफनाक वारदात देखने को मिली। जहां एक शख्स ने टाइल्स काटने वाली मशीन से अपनी पत्नी के 6 टुकड़े कर दिए। बदबू छुपाने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए एयरटाइट पॉलिथीन में पैक कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह वारदात 6 जनवरी की बताई जा रही है। घटना बिलासपुर शहर के उसलापुर इलाके की है। शख्स जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से शादी की फिर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्रोफेशनल किलर की तरह संसाधनों का इस्तेमाल किया। पहले टाइल्स काटने वाली मशीन से लाश के 6 टुकड़े किए। फिर उसे ठिकाने लगाने के लिए एयरटाइट पॉलीथिन में पैक कर, डक्ट टैप की मदद से सील पैक कर दिया। इसके बाद पॉलिथीन को पानी की टंकी के अंदर छुपाकर रख दिया और आराम से 2 महीने तक लाश के साथ घर में बड़े आराम से रहता रहा।

एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस वजह से उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया उसने हत्या 2 महीने पहले ही कर दी थी। मगर, इसका खुलासा बेहद ही हैरान करने वाले तरीके से हुआ। दरअसल, पुलिस को आरोपी पवन की तलाश नकली नोट छापने और उसे आस-पास के इलाके में इस्तेमाल करने को लेकर थी पुलिस दबिश देकर उसके घर पर पहुंची थी।

आखिरी सच प्रमुख को होली के दिन पितृ शोक, ईश्वर इस दुःख की घड़ी को परिवार को सहनें की शक्ति प्रदान करे।

जहां अन्य सबूतों और नकली नोटों की खोजबीन करते वक्त अचानक उन्हें पानी की टंकी में लाश के टुकड़े पड़े मिले। पूछताछ में उसने बताया यह लाश उसकी पत्नी सती साहू की है। यह सुनकर पुलिस को होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही उन टुकड़ों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की लाश को अलग-अलग जगह फेंकने की थी प्लानिंग आरोपी पवन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह लाश के टुकड़ों को अलग-अलग जगह पर फेंकने की फिराक में था लेकिन उसे सही समय नहीं मिला पा रहा था।

जिस घर में वह रहे रहा था, वहां पर कुछ दिनों से काम चल रहा था जिसकी वजह से उसे लाश को ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिल पाया। उसी दौरान नकली नोट के मामले में पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और उसे पकड़ लिया और उसकी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बड़े ही निर्मम तरीके से अपनी पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े कर बड़े ही साइंटिफिक ढंग से उसे डिस्पोज करने के लिए प्लानिंग कर रखी थी।

मृतक महिला सती के जीजा राजकुमार साहू ने बताया कि वह दिसंबर में जन्मदिन मनाने के लिए आई थी उस समय वह काफी परेशान लग रही थी। सती ने बताया था कि उसका पति बहुत मारपीट करता है, वह उसे मार डालेगा। सती ने एक बार पवन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन दोनों के बीच समझौता हो गया था। करीब 15 दिन पहले उनका बेटा पुसार अपनी मौसी सती से मिलने उसलापुर गया था। उसके मौसा पवन ने बताया कि बच्चे घर पर हैं और सती किसी लड़के के साथ भाग गई है।

बहन और परिजन बोले कि आए दिन मारपीट करता था पति सती साहू की बहन सीता साहू सहित अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन सिंह उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। वह सती को उसकी बहन के घर जाने से भी मना करता था। कभी वह अपनी बहन से मिलने जाती, तो उसे प्रताड़ित करता था। इसके चलते पिछले कुछ महीनों से वह घर नहीं आ रही थी। सती का फोन नहीं आने पर उन्हें शक हो रहा था। पवन ने उसके भागने की अफवाह फैला दी थी।


इस कैलेंडर को गाजीपुर व बलिया मे वितरण करवानें के लिए ऊर्जावान युवकों/ युवतियों की आवश्यकता है। कैलेंडर पर वर्णित नंबर पर सम्पर्क, पारिश्रमिक चार अंकों में। यदि बात सही लगे तो डाक्टर साहब को एक फोन कर संवाद करें।
इस कैलेंडर को गाजीपुर व बलिया मे वितरण करवानें के लिए ऊर्जावान युवकों/ युवतियों की आवश्यकता है। कैलेंडर पर वर्णित नंबर पर सम्पर्क, पारिश्रमिक चार अंकों में। यदि बात सही लगे तो डाक्टर साहब को एक फोन कर संवाद करें।

इस घटना के सामने आने के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली नोट छापने और उसे बाजार में चलाने का काम करता था। उसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

नकली नोट छापने के लिए ऑनलाइन मंगाता था पेपर

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेंद्र जयसवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नकली नोट छापने के लिए वह खास पेपर का इस्तेमाल करता था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पवन के पास से 500 के तीन और 200 रुपये के सात नकली नोट और कुछ असली नोट बरामद हुए हैं। नकली नोट बनाने के लिए वह स्पेशल पेपर का इस्तेमाल करता था, जिसे वह ऑनलाइन मंगाता था। वह फोटोग्राफी का काम करता है। इस वजह से उसे पेपर का अच्छा अंदाजा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह बैंगलोर से पेपर मंगाता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नकली नोट छापने के लिए भी कुछ लोगों से मिला और उनसे बकायदा इसकी ट्रेनिंग भी ली साथ ही इंटरनेट से कई अहम जानकारियां हासिल की।

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच और आरोपी पवन से पूछताछ में पता चला है कि उसे नकली नोट बनाने के लिए जांजगीर और रायगढ़ के युवक ने ट्रेनिंग दी थी। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए उनके ठिकानों में दबिश दी किन्तु दोनों युवक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उम्मीद जताई जा रही कि उनके पकड़े जाने के बाद बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने पवन को अपनी पत्नी की हत्या और नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही मामलों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।


Share
error: Content is protected !!