लखनऊ। कल दिनांक 11 दिन शनिवार को इको गार्डेन, आलम बाग लखनऊ में सर्वजन सनातन पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों, आरक्षण, एससी एसटी एक्ट विरोधी पार्टियों, संगठनों ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया।
धरना को संबोधित करते हुए सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे भारत में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं हैं। सनातन धर्म खतरे में है। ब्राह्मणों की कहीं हत्या की जा रही है, कहीं जमीन पर कब्जा किया जा रहा है तो कहीं जिंदा जला दिये जा रहे हैं। आज ब्राह्मणों की सबसे अधिक दयनीय स्थिति हो गई है।शासन, प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पर चर्चा नहीं हो रही है बल्कि ब्राह्मण, धर्म ग्रन्थ, देवी देवता और सनातन पर अमर्यादित टिप्पणी आरएसएस और भाजपा सहित अन्य पार्टियों के नेता कर रहे हैं। संविधान की समीक्षा करने की बात कोई नहीं कह रहा है जिससे जातीय विद्वेष फैलाया जा रहा है। सनातन धर्म के अलावा अन्य धर्म की समीक्षा की बात करने की हिम्मत नहीं है केवल हिन्दू धर्म ग्रंथों की समीक्षा की बात कर रहे हैं।
पंडित अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि अब ब्राह्मण समाज और संगठन अपनी पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी बना लिये हैं और 2024 की लोक सभा चुनाव में पूरे देश में चुनाव लड़कर सरकार बनायेगे। अब यह समाज किसी पार्टी का अंधभक्त चमचा या पिछलग्गू नहीं रहेगा।
राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा के संयोजक पंडित अवधेश मिश्र ने आरक्षण एवं एस सी एस टी एक्ट को काला कानून बताते हुये इसे समाप्त कर देश में एकता का संदेश देने की मांग की और विभिन्न राजनैतिक पार्टियों को जो इस विचार धारा के हों को सर्वजन सनातन पार्टी के साथ खडा हो जाने का आह्वाहन किया। देश में 131लोकसभा और 1225 विधान है सभा पिछड़े और सामान्य लोग लड़ नहीं सकते। यही देश तोड़ने की साजिश है।
धरना में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा ने कहा पूरे देश का ब्राह्मण समाज और संगठन अपनी मर्यादा बचाने और आर्थिक समाजिक सांस्कृतिक और राजनैतिक उन्नति तथा स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए सर्वजन सनातन पार्टी के साथ खड़ा रहेगा।
पंडित बृकेश कुमार पाठक, राज कुमार दूबे, विनय कुमार शुक्ला, नकुल दुबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अशोक चतुर्वेदी, शिवम् कुमार चौबे, श्रीकान्त पाण्डेय, हरि नारायन पाण्डेय, डॉ अवनीश पाण्डेय, रंगनाथ तिवारी, सूरज प्रसाद, बागेश्वर प्रसाद, राम रीता, रीता जोशी, डॉ हरेन्द्र नाथ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, आशुतोष चतुर्वेदी, चन्दन देव झा, भीम तिवारी, विजय उपाध्याय, अवधेश द्विवेदी, श्री निवास शुक्ल, इंदिरा मिश्र, ज्ञानू तिवारी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
धरना का संचालन जय क्रांति मिशन के संयोजक पंडित अरुणेश कुमार मिश्र ने किया।