दो निषाद नाबालिग लड़कियों के साथ 6 यादव लड़कों नें किया बलात्कार, हालात गंभीर, दोषी गिरफ्तार।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार रात 11 बजे हुसेनगंज क्षेत्र के सेनपुर में 7 लड़कियां शोभन सरकार का मेला देख कर लौट रहीं थीं। तभी गांव के ही 6 युवकों ने इन लड़कियों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया यह देख 5 लड़कियां तो वहां से भाग खड़ी हुईं। दो नाबालिग लड़कियों को लड़कों ने रास्ते में पकड़ लिया। जंगल में ले जाकर उनके साथ युवकों ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात के बाद लड़कियों ने आप बीती घर वालों को बताई।
परिवार जनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इस दुष्कर्मकांड में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा है। फतेहपुर के एसपी राकेश कुमार सिंह ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है।
