पीड़िता के खिलाफ कई थानों में 22 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज, ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से फेमस।
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में जो पीड़िता है उसके खिलाफ खुद कई थानों में 22 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। वह ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से फेमस है।
ये है पूरा मामला
मामला नरैनी थाना इलाके का है। जहां मध्य प्रदेश के पन्ना की रहने वाली महिला 2 फरवरी 2019 को चित्रकूट घूमने आई जहां पर उसकी दोस्ती जितेंद्र नामक युवक से हो गई। युवती चित्रकूट के बारे में कुछ नहीं जानती थी जिस पर जितेंद्र ने इसे चित्रकूट घुमाया। वहीं जितेंद्र से इसकी दोस्ती हो गई। चित्रकूट दर्शन के बाद रात हो जाने पर वह इसे अपने साथ बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल इलाके में स्थित फार्म हाउस ले गया जोकि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बॉर्डर से सटा हुआ है और उसने इसके साथ रात में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने बाद में महिला से मंदिर में जाकर शादी कर ली।
