GA4

पंजाब में 6 साल के बच्चे की गोलियां मार कर हत्या।

Spread the love

पंजाब (साहिल गुप्ता)। मानसा से इस समय बड़ी ख़बर सामने आ रही है। ख़बर है कि मानसा में एक छह साल के बच्चे को गोली मार दी गई, जिसमें बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मानसा के गांव कोटलिकलां निवासी जसप्रीत सिंह अपने बच्चों को लेकर घर जा रहे थे कि तभी मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों में से 1 ने उन पर फ़ायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में जसप्रीत सिंह के साथ जाते उनके 6 साल के बेटे उदयवीर सिंह को दो गोलियां लगी, घटना में उदयवीर सिंह की बहन भी शर्रे लगने से घायल हुई है।



दोनों बच्चों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उदयवीर को मृतक घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल और सिविल अस्पताल पहुंची। जहां परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। परिवार को कुछ पर शक है, जिसके आधार पर पुलिस ने मानसा व आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द केस को सुलझा लिया जाएगा।

वहीं सिद्दू मुसेवाला के माता पिता ने मृतक बालक उदयवीर सिंह के घर पहुंच कर परिवार से दुख सांझा किया। माहौल उस समय भावुक हो गया जब सिद्धू मुसेवाला की माता चरण कौर मृतक उदयवीर की माँ से गले लगकर रोए।


Share
error: Content is protected !!