GA4

बरियारपुर नगर पंचायत चुनाव में गरजी गजाला, भ्रष्टाचारी होंगे चारों खाने चित, सपा प्रत्याशी उमरावती को विजयी वनाने कई करी जनता से अपील।

Spread the love

वरियारपुर ( देवरिया)। स्थानीय रामभरोसा चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गजाला लारी ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला वोला और वरियारपुर के चौमुखी विकास केलिए नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पदके सपा प्रत्याशी उमरावती देवी पति रमाशंकर यादव को पुनः विजयी वनाने की अपील कर जनता को भरोसा दिलाया कि उमरावती देवी के नेतृत्व में नगर पंचायत बरियारपुर का चौमुखी विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

श्रीमती गजाला लारी ने भाजपा प्रत्याशी सरोज चौहान स्काईलैव तथा वसपा प्रत्याशी किरन राजभर को दलित विरोधी एवं दलालों के चंगुल में फंसे होने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जहां टिकट को लेकर भीतर धात पर आमादा है वहीं दूसरी ओर वसपा का खास वोट बैंक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वासपा प्रत्याशी किरन राजभर को मुंह तोड जवाब देने का मन वना चुके हैं।

पूर्व विधायक ने नगर पंचायत बरियारपुर को नव सृजित किए जाने के प्रयास का उल्लेख करते हुए विषेश कर अकलियत समाज से सपा प्रत्याशी उमरावती देवी को विजई बनाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाने की अपील कर उनके कल्याण एवं विकास का भरोसा जताया है।
मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी कनक लता सिंह ने स्वर्गीय मोहन सिंह के सपनों को याद दिलाते हुए सपा प्रत्याशी अमरावती देवी पति रामाशंकर यादव को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।

बैतालपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना का विकास के नाम पर अमरावती देवी पति रामाशंकर यादव को नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।



रामस्वरूप गिरी बरियारपुर ने अमरावती देवी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा तथा पूर्व में पूर्व में विकास कार्यों में की गई दलाली की चर्चा कर बसपा प्रत्याशी को पर दलालों के चंगुल में फंसे होने का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी उमरावती देवी को विजई बनाने की अपील की।

सपा पिछड़ा सेल की नेता सुनैना सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए वरियारपुर के चौमुखी विकास केलिए नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी उमरावती देवी को विजई बनाने की अपील की है।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए सपा प्रत्याशी उमरावती देवी को विजई बनाने की अपील की है।

सपा प्रत्याशी उमरावती देवी के पति रमाशंकर यादव ने वरियारपुर के सम्मानित मतदाताओं से विकास के नाम पर पुनः समर्थन की मांग कर उनके विकास एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


दाएं सपा प्रत्याशी उमरावती देवी, वीच में चुनावी सभा को संबोधित करती गजाला लारी ( पूर्व विधायक)वाए रमाशंकर यादव (पूर्व ग्राम प्रधान)


चुनाव सभा को सपा देवरिया के पूर्व प्रवक्ता चंद्र भूषण सिंह यादव ने संवोधित कर वढती महंगाई और वेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार पर हमला वोला और वरियारपुर के चौमुखी विकास केलिए उमरावती देवी को नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद पर पुनः विजयी वनाने की अपील की है।

समाजवादी पार्टी देवरिया के अध्यक्ष ब्यास यादव ने दिवंगत वावू लाल यादव,मोहन सिंह, रामाज्ञा चौहान एवं मुलायम सिंह यादव की स्मृतियों को याद दिलाते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु उमरावती देवी पति रमाशंकर यादव को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की है।

चुनावी सभा को सर्वश्री प्रमोद कुमार चौहान, जयश्री यादव, सीमा मौर्या, जवाहर यादव सहित दर्जनों लोगों ने संवोधित कर नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु उमरावती देवी पति रमाशंकर यादव को विजई बनाने की अपील की है।

सनद रहे कि नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं जिससे निवर्तमान अध्यक्ष उमरावती देवी पति रमाशंकर यादव सपा की अधिकृत उम्मीदवार हैं जबकि भाजपा से सरोज चौहान एवं वसपा से किरन राजभर तथा आम आदमी पार्टी से नजमा खातून सहित प्रमुख निर्दल उमीदवार विरासमती देवी हैं।

नगर पंचायत बरियारपुर की कुल जनसंख्या -15043एव कुल मतदाता की संख्या-14185तथा कुल वार्ड -13 एवं क्षेत्र फल -12.16वर्ग किलोमीटर तथा कुल मतदान केंद्रों की संख्या -17 है।
चुनावी सभा की अध्यक्षता दीनेश यादव तथा संचालन प्रेम गोंड ने किया।
वरियारपुर (देवरिया)उ .प्र.से सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) की रिपोर्ट।


Share
error: Content is protected !!