वरियारपुर ( देवरिया)। स्थानीय रामभरोसा चौराहे पर नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद की निर्दल उमीदवार विरासमती देवी पति हरे राम यादव की चुनावी सभा संपन्न हुई।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला वोला और लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षार्थ नगर पंचायत बरियारपुर की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विरासमती देवी पति हरे राम यादव को विजई बनाने की अपील कर सत्ता परिवर्तन की वकालत करते हुए कहा कि जिस तरह रोटी एक तरफ से दूसरे तरफ उल्टी जाती है ठीक उसी तरह सत्ता परिवर्तन आवश्यक है।
चुनावी सभा को अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक सुरेश यादव ने प्रत्याशी विरासमती देवी के सपा से टिकट कटवाने का आरोप पूर्व विधायक गजाला लारी को जवाबदेह ठहराते हुए निर्दल उमीदवार विरासमती देवी की जीत को सुनिश्चित वताया।
चुनावी सभा को शिक्षा विद डिग्री चंद्र यादव ने संवोधित कर साढ़े सत्रह साल ग्राम प्रधान एवं पांच साल नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद पर काबिज रहने वाले लोगों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विरासमती देवी को विजई बनाने की अपील की है।
चुनावी सभा को उ प्र सरकार के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिवंगत रामाज्ञा सिंह चौहान के अनुज रामनक्षतर चौहान ने अपनी चिरपरिचित अंदाज में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विरासमती देवी को विजई बनाने की अपील किया।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संजीव कुमार शाही ने भाजपा सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु विरासमती देवी को विजई बनाने की अपील किया।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र कांक्षी ने कहा कि नगर पंचायत बरियारपुर के कतिपय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा दलालों के माध्यम से पैसा मुहैया कराई जा रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है।
श्री कांक्षी ने नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी विरासमती देवी को विजई बनाने अपील की है।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजू कुशवाहा ने कहा कि जब वे जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वासपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में था तो कोई भी व्यक्ति नहीं आया और आज वसपा की हाथी को दलालों हाईजैक कर लिया गया है। आज सामंती ताकते एक हाथी पर तीन सवार होकर चुनाव चिन्ह हाथी को हाई जैक कर लिया है जिससे वासपा का मुख्य वोट बैंक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति कट गया है। परिणाम स्वरूप वासपा प्रत्याशी का चारों खाने चित होना तय माना जा रहा है।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इस्माईल खा ने जनता जनार्दन से विरासमती देवी को विजई बनाने की अपील की की। चुनावी सभा को हरे राम यादव ने संवोधित कर कहा कि शिक्षा एवं ईलाज में मदद कर गरीबों की मदद की है तथा निकट भविष्य में गरीबों तथा मजलूमों की सेवा करता रहूंगा।
श्री यादव चुनाव सभा को संबोधित करते हुए अपने आप को रोक नहीं पायेऔर उनके आंखों में आसूं छलक आए उन्होंने नगर पंचायत बरियारपुर के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विरासमती देवी को विजई बनाने की अपील की है। चुनावी सभा की अध्यक्षता अमरूद्दीन खां ने किया और संचालन विजय कुमार यादव ने किया।
वरियारपुर ,देवरिया (उ . प्र.) से सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) की रिपोर्ट।