GA4

महिला नें पति पर लगाया जुएँ में हारनें का आरोप, पड़ताल में निकला फर्जी।

Spread the love

उत्तर प्रदेश। मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस थाने पहुंची महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जुआ खेलने के दौरान उसके पति ने उसे दांव पर लगा दिया और फिर हार गया। आखिरी सच टीम की पड़ताल में पुलिस अधीक्षक के पीआरओ द्वारा बताया गया कि मामला जांच में फर्जी पाया गया।



पीड़ित महिला ने बताया कि दांव हारने के बाद उसके पति ने उसके ऊपर दोस्त के साथ जाने का दबाव डाला। महिला ने बताया कि उसका पति शराबी है।



पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में मामला फर्जी पाया गया, जब पीआरओ से हमारे प्रतिनिधि नें जानकारी चाही कि फर्जी अभियोग के क्रम में क्या कार्यवाई की गयी तो पुन: पीआरओ द्वारा यह बताया गया कि दोनो में आपसी समझौता हो गया था।



लिसाड़ी गेट थानाध्यक्ष से सम्पर्क के लिए जब उनके सीयूजी नंबर पर सम्पर्क किया गया लेकिन थानाध्यक्ष महोदय का फोन नही उठ सका।


Share
error: Content is protected !!