पटना। विहार राज्य के लब्धप्रतिष्ठित समाजसेवी एवं आर टी आई एक्टिविष्ट सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) को ब्यवस्था परिवर्तन संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की वैठक में लिए गए निर्णय एवं ब्यवस्था परिवर्तन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छवील सिंह शिशोदिया के परामर्श के आधार पर आप को विहार राज्य ब्यवस्था परिवर्तन संघ पटना के संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है।
सनद रहे कि ब्यवस्था परिवर्तन संघ का स्पष्ट मानना है कि सव सुधरेंगे पहले तीन सुधारें, नेता,कर कानून हमारे। आज हम सव यह कहते हैं कि सरकार को पश्चिम की सरकार चला रही है। ऐसे में पश्चिम को कौन चला रहा है? यह विचारणीय प्रश्न है?अव सवाल उठता है कि दुनिया को कौन चला रहा है? किसके हाथ में ताकत है? क्रान्ति केलिए कौन प्रेरणा दे रहा है? हमारी स्पष्ट सोच है कि जहां से संकट उत्पन्न हुआ है समाधान भी वही से होने वाला है। एक रास्ता संविधान का भी माना जारहा है परन्तु सही आदमी की पहचान संविधान में संभव नहीं है।हमें दोष पूर्ण संविधान को सुधार करना होगा। राष्ट्रीयता की भावना से हमने संविधान को अपनाया है परन्तु समय काल एवं परिस्थिति के अनुसार भारतीय संविधान की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता है।
ब्यवस्था परिवर्तन संघ के राष्ट्रीय सह संयोजक रमेश कुमार चौबे का मानना है कि भारतीय संविधान की पूर्ण समीक्षा होनी चाहिए। वताया जाता है कि जनसंख्या वृद्धि, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, गरीबी, अशिक्षा, वेरोजगारी एवं राजनैतिक पतन जैसी समस्या से देश जूझ रहा है।इन समस्याओं के निराकरण हेतु ब्यवस्था परिवर्तन संघ प्रयत्नशील रहा है। श्री त्यागी को विहार राज्य ब्यवस्था परिवर्तन संघ पटना का संयोजक मनोनीत किया जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पटना (बिहार) से सत्य प्रकाश मिश्र (पंडित जी) की रिपोर्ट।