देश को छद्म रूप से आजाद हुए आज 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं और पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। तथाकथित आजादी पर्व पर देशभक्ति की भावना देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक महसूस की जा रही है। इस छद्म आजादी के जश्न के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तथाकथित स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और आजादी के जश्न के मौके पर देश को लालकिला से संबोधित करेंगे।
लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाल किले और उसके आसपास एक मल्टी लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिल्ली के एंट्री पॉइंट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहनों पर दोपहर तक के लिए रोक लगा दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी अब तक कुल नौ बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं. इनमे से केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया था।
2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था. ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके बाद 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट और 2022 में 83 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया।
आज जहां एक ओर देश धर्म, जाति, भाषा, लिंग वाद में जल रहा है। वहीं देश की तथाकथित राजनैतिक दल व राजनेता उपरोक्त वादो के नियोजित षड्यंत्र में फंसाकर अपनी वोटबैंक की भूख को शांत करने मे जुटे है। जबकि देश की अहम जरूरत भूखे को भोजन, बीमार को इलाज, बेरोजगार को रोजगार की आवश्यकता है उसके लिए कोई कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
संघ व भाजपा जो तथाकथित हिंदूवादी पार्टी व संगठन रहे लेकिन वह आज अपनी मुख्य धारा को भूल चुके हैं। देश को लगातार भाजपा विमाश की ओर ले जा रही है वह चाहे 1990 का मंडल कमीशन रहा हो य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संरक्षण के नाम पर देश के सामान्य, पिछडों व अल्पसंख्यकों को नियोजित रूप से बर्बाद करने का नियोजन रहा हो सब के सब विद्वेष पूर्ण कार्य इस तथाकथित हिन्दूवादी संगठन ने किये है। वही विरोधी संगठन व राजनैतिक दल भी इन मुद्दों पर सत्ता के हमराह बने रहे व इन समाज विरोधी नीतियों के मूक समर्थक बनें रहे।
वही इस भाजपा सरकार ने 2014 में सत्ता प्राप्ति के बाद देश को पूर्ण रूप से बर्बाद करने का काम किया है। उसके कुछ उदाहरण निम्नवत है।
मोदी का पूरा रिपोर्ट कार्ड (अगर गलत लगे तो गुगल पर जाकर देख लेना)
आप यह देखकर चौंक जाएंगे कि पिछले 10 वर्षों में भारत कैसे बदल गया है, इसमेंं अगर कुछ भी गलत लगे तो बताएं…अन्यथा इस सच को स्वीकार करें..
भारत अब उच्चतम बेरोजगारी दर से पीड़ित है (NSSO डेटा)
दुनिया के सभी शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहर अब भारत में हैं (WHO डेटा)
भारतीय सैनिकों की शहीद की संख्या 34 वर्षों में सबसे अधिक है (वाशिंगटन पोस्ट)
भारत में अब 80 वर्षों में सबसे अधिक आय असमानता है (क्रेडिट सुइस रिपोर्ट)
भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खराब देश बन गया है (थॉमस रॉयटर्स सर्वे)
उग्रवाद में शामिल होने वाले कश्मीरी युवा इन वर्षों में सबसे ज्यादा हैं (भारतीय सेना के आंकड़े)
इस बार भारतीय किसानों को पिछले 24 साल में सबसे खराब कीमत का सामना करना पड़ा है (WPI डेटा)
मोदी के पीएम बनने के बाद अब तक की सबसे ज्यादा गाय से जुड़ी हिंसा और रिकॉर्ड मॉबलिंचिंग की घटनाएं हुई हैं। (इंडिया स्पेंड डेटा)
भारत अब विश्व का दूसरा सबसे असमान देश है (ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट)
भारतीय रुपया अब एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन वाली मुद्रा है। (मार्केट डेटा)
भारत पर्यावरण संरक्षण में विश्व का तीसरा सबसे बुरा देश बन गया है । (EPI 2018)
भारत के इतिहास में पहली बार विदेशी धन और भ्रष्टाचार को वैध बनाया गया है । (वित्त विधेयक 2019)
हमारे वर्तमान प्रधान मंत्री 70 वर्षों में सबसे कम जवाबदेह प्रधानमंत्री हैं। (प्रथम पीएम 0 प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए)
भारत के इतिहास में पहली बार, CBI बनाम CBI, RBI बनाम Govt, SC बनाम Govt के झगड़े इसलिए हुए क्योंकि मोदी सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर नियंत्रण चाहते हैं।
भारत के इतिहास में पहली बार, सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ”लोकतंत्र खतरे में है, हमें काम नही करने दिया जा रहा”
भारत के इतिहास में पहली बार, रक्षा मंत्रालय कार्यालय से चोरी हुए शीर्ष गुप्त रक्षा दस्तावेज (राफेल)
पिछले 76 सालों में असहिष्णुता और धार्मिक अतिवाद सबसे ज्यादा है। (व्यक्तिगत अवलोकन क्योंकि इसके लिए कोई डेटा मौजूद नहीं है )
भारतीय मीडिया अब तक के वर्षों में सबसे खराब है। (व्यक्तिगत अवलोकन)
भारत के इतिहास में पहली बार, अगर आप मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, तो आप पर देशद्रोही का लेबल लगता है जो की बहुत शर्मनाक है।
इस संदेश में जो कुछ भी कहा गया है, वह जुमला नहीं है। ऊपर दिया गया सभी डेटा 100% सत्यापित फैक्ट्स हैं। आप किसी भी बिंदु पर एक Google खोज करके उन्हें स्वयं सत्यापित कर सकते हैं। हमारे भारत के साथ जो हुआ है उसकी वास्तविकता यही है।
मोदी सरकार पिछले 70 वर्षों में सबसे खराब भारत सरकार है।
कुछ लोग कहते हैं कि 2024 का चुनाव भारत में होने वाला आखिरी चुनाव होगा। क्योंकि मोदी ने जीतने के बाद, हमारे लोकतंत्र के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में कर लिया है और एक तानाशाह बन गये हैं । आज “चोर” और “चौकीदार” की बहस के बीच रोज़ी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भ्रष्टाचार, कालाधन, नोटबंदी, रोजगार, महंगाई आदि सभी मुद्दें उड़न छू हो गये हैं।
लेकिन ये तय है कि जब देश को बर्बाद करने वालों की सूची तैयार होगी तब इन दो वर्गों का नाम सबसे ऊपर होगा:-
1.बिकाऊ मीडिया
2. मूर्ख अंधभक्त
इस सरकार की सुखद बात यह रही कि नाली से गैस, बतख से ऑक्सीजन, गोबर से कोहिनूर, रोजगार में पकौड़े इतनी मनोरंजक सरकार है कि 6 साल कैसे कट गये पता ही नहीं चला..
पीएम ने देशवासियों को दी 3 गारंटी
पहली-
भारत अगले 5 वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाएगा।
दूसरी-
शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी।
तीसरी-
देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार जनऔषधी केंद्र खोले जाएंगे।
पीएम ने मणिपुर हिंसा का किया जिक्र
पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा। मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, लेकिन आज वहां स्थिति सामान्य हो रही, शांति लौट रही। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं। शांति से ही इसका रास्ता निकलेगा।
PM मोदी का संबोधन
जनसंख्या में भी हमारा देश नंबर वन
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं। इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। कोटि-कोटि जनों को देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को मैं इस पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं देता हूं।
स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वालों को नमन
मेरे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में जिन लोगों ने बलिदान दिए, ऐसे अनगिनत वीरों को मैं नमन करता हूं। उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने अपना योगदान न दिया होगा। जिन-जिन ने योगदान दिया है, बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है। उन सभी को आदर पूर्वक नमन करता हूं।
प्राकृतिक आपदा का सामना करने वालों को किया याद
इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं।
कालखंड के फैसले हजार साल के स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे
मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस कालखंड के फैसले हजार साल के स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे। वीरों के इस कालखंड में कोई भूभाग ऐसा नहीं था…कोई समय ऐसा नहीं था जब उन्होंने देश की आजादी के लौ को जलता न रखा हो। मां भारती बेड़ियों से मुक्त होने के लिए उठ खड़ी हुई थीं। जंजीरों को झकझोर रहीं थीं। देश की नारी शक्ति से लेकर कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं था जो आजादी के सपने को लेकर जीता न हो। त्याग और तपस्या का वो व्यापक रूप एक नए विश्वास जगाने वाला वो पल आखिरकार 1947 में देश में आजाद हुआ।
डरें नहीं, इस संदेश को साझा करें। अपने लोकतंत्र को बचाएं।