प्रेमोदय खाखा असिस्टेंट डायरेक्टर दिल्ली सरकार व उसकी पत्नी सीमा रानी का खौफनाक चेहरा, जिसने एक नाबालिग को दिया ऐसा जख्म कि समाज का विश्वाष रिश्तों से हो जायेगा समाप्त।
दिल्ली। लड़की की दर्दनाक स्टोरी को जिसने भी सूना वह हैरान रह गया और अपने आंसू नहीं रोक पाया। जिसे उसने अपना सोचा उसने ही उसे दर्द भरे जख्म दिये है। यह दर्दभरी स्टोरी राजधानी दिल्ली की पॉश कॉलोनी की है। एक घर जिसकी दीवारों के अंदर एक लड़की सिसकती रही, जहां वो तड़पती रही, रोज उसका यौन शोषण होता, प्रेग्नेंट न हो जाए इसलिए उसे अबॉर्शन पिल्स दी जाती।
वो रोती, दया की भीख मांगती पर नहीं छोड़ा
वो रोती, दया की भीख मांगती, लेकिन उस घर के अंदर उसके लिए दया किसी के पास नहीं थी। न उसके अंकल के पास और न ही उस महिला के पास जिसे वो आंटी बोलती थी। अंकल भी नहीं उस दरिंदे को वो मामा बोलती थी। मामा मतलब समझते हैं न, कितना भरोसा रहा होगा बच्ची को इस हैवान के ऊपर। इस लड़की ने जिन्हें अपने माता-पिता के बराबर माना वही इस बच्ची के साथ वो करते रहे जिसकी कल्पना से भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
असिस्टेंट डायरेक्टर करता था रेप, पत्नी अबॉर्शन पिल्स देती, रुला देगी ये कहानी
दिल्ली सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर पोस्ट में है प्रेमोदय खाखा अपनी पत्नी सीमा रानी और एक बेटे का साथ रहता है। करीब ढाई साल पहले यानी कोविड के खौफनाक दौर के आसपास इस असिस्टेंट डायरेक्टर के दोस्त की मौत हो गई थी। अपने दोस्त की बेटी को ये शख्स अपने घर ले आया, ये बोलकर की मेरी बेटी ही तो है ये। मां ने भी छोड़ दिया कि चलो कोई नहीं अंकल आंटी के घर रहेगी तो शायद पिता की मौत के दर्द से जल्दी उबर पाएगी।
असिस्टेंट डायरेक्टर करता था रेप, पत्नी अबॉर्शन पिल्स देती, रुला देगी ये कहानी
दिल्ली सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर पोस्ट में है प्रेमोदय खाखा अपनी पत्नी सीमा रानी और एक बेटे का साथ रहता है। करीब ढाई साल पहले यानी कोविड के खौफनाक दौर के आसपास इस असिस्टेंट डायरेक्टर के दोस्त की मौत हो गई थी। अपने दोस्त की बेटी को ये शख्स अपने घर ले आया, ये बोलकर की मेरी बेटी ही तो है ये। मां ने भी छोड़ दिया कि चलो कोई नहीं अंकल आंटी के घर रहेगी तो शायद पिता की मौत के दर्द से जल्दी उबर पाएगी।
बेटी बनाकर लाया और करता रहा रेप
बच्ची अपने अंकल-आंटी के साथ दिल्ली आ गई उनके घर में, लेकिन उसे नहीं पता था कि वो जहां जा रही है वहां उसके साथ क्या होने वाला है। ये राक्षस बच्ची को बेटी बनाकर घर तो ले आया लेकिन इसके इरादे और नीयत में इतना खोट था कि जब हकीकत सामने आई हर कोई चौंक गया। करीब एक साल तक ये बच्ची यहीं दिल्ली में प्रेमोदय के घर पर रही। साल 2021 में बच्ची की मां दिल्ली आई और फिर ये लड़की अपनी मां के साथ अपने घर वापस लौट गई।
पति पत्नीदोनों का है खौफनाक चेहरा
घर वापस लौटने के बाद ये लड़की पूरी तरह से बदल चुकी थी। वो चुप-चुप रहने लगी थी, बात बात में घबराने लगी थी। कुछ समय बाद बच्ची को पैनिक अटैक आने लगे, लड़की की हालत काफी बिगड़ने लगी। मां लड़की को दिल्ली के स्टीफंस हॉस्पिटल ले गई। वहां बच्ची का इलाज शुरू हुआ और साथ ही काउंसलिंग भी। इसी काउंसलिंग के दौरान सामने आई दिल्ली के असिस्टेंट डायरेक्टर और उसकी पत्नी की हैवानियत की कहानी।
लड़की को पैनिक अटैक भी हुआ
लड़की ने वो दर्द सालों से अपने दिल और बसा लिया था उसे काउंसलिंग के दौरान सबके सामने बताया। उसने बताया कि एक साल तक कैसे असिस्टेंट डायरेक्टर उसके साथ यौन शोषण करता रहा। एक साल तक बच्ची का बलात्कार होता रहा। उसे मानसिक यातनाएं दी जाती। वो कहती आंटी मुझ पर दया करो, लेकिन इस दरिंदे को दया नहीं आई तो लड़की ने सारी घटना इस शख्स की पत्नी को बताई। उसे लगा कि महिला है तो वो समझ पाएगी उसका दर्द, लेकिन इस असिस्टेंट डायरेक्टर की पत्नी और आगे निकल गई। उसने लड़की की मदद करने की जगह उसे अबॉर्शन पिल्स देना शुरू कर दिया, ताकि पति के काले कारनामों को पर्दे में रख सके। एक साल तक ये ऐसे ही इस नाबालिग बच्ची के साथ अत्याचार करते रहे।
लड़की की जिंदगी को बर्बाद कर दिया
इस खौफनाक केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रिश्तों पर कोई कैसे भरोसा करे। दोनों पति पत्नी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है। जांच चल रही है, लेकिन जो सदमा इस लड़की को लगा है वो शायद पूरी जिंदगी भी न भर पाए।
आइये जानते कौन हैं प्रेमोदय खाखा
प्रेमोदय खाखा झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है। जो कि उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में शक्ति एन्कलेव में रहता है। आपको बता दें कि खाखा को 1998 में दिल्ली सरकार में कल्याण अधिकारी के रूप में भर्ती किया गया था। उसने पिछले 25 सालों में महिला एवं बाल कल्याण और समाज कल्याण विभागों में काम किया है। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, खाखा ने कमजोर समूहों और बच्चों के अधिकारों और कल्याण पर भी काम किया है। लिंक्डइन पर अपने काम के प्रोफ़ाइल में, प्रेमोदय खाखा ने लिखा कि वह बाल संरक्षण, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम पर एक संसाधन प्रशिक्षक है। अगर आप प्रेमोदय खाखा की फेसबुक प्रोफाइल पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि उन्होंने fb बॉयो में लिखा है कि, ‘I am in Open Relationship’। इसके अलावा प्रेमोदय खाखा अपने फेसबुक पेज पर खुद को एक धार्मिक शख्स की तरह प्रेजेंट करते हैं।
प्रेमोदय खाखा दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद प्रेमोदय खाखा को निलंबित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर दिखते हैं धार्मिक व्यक्ति
प्रेमोदय खाखा फेसबुक एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में दिखते हैं। उन्होंने अपने पेज पर चर्च में प्रार्थनाओं और भजनों के कई वीडियो शेयर किए हैं। प्रेमोदय खाखा फेसबुक पर कई कई पादरियों और प्रचारकों को फॉलो करते हैं और नियमित रूप से धार्मिक कंटेंट शेयर करते हैं। यहां तक कि फेसबुक पर उनके बॉयो में बाइबिल की एक पंक्ति लिखी हुई है, “जॉन 14:21 जो कोई यीशु की आज्ञाओं का पालन करता है, वह उससे प्यार करता है, वह और पिता उससे प्यार करते हैं और वह प्रकट होंगे”।
फेसबुक पर लिखी ‘ओपन रिलेशनशिप’ की बात
प्रेमोदय खाखा की प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने लिखा है कि, ‘आई एम इन ओपन रिलेशनशिप’। बता दें कि ‘ओपन रिलेशनशिप’ एक साथ कई रोमांटिक या यौन रिश्तों को बनाए रखने की प्रथा को संदर्भित करता है। यह व्यवस्था आपसी सहमति पर आधारित होती। समें एक या दोनों साथी रिश्ते की सीमा के बाहर रोमांटिक या यौन संबंध बनाते हैं। अपने फसबुक बॉयो में प्रेमोदय खाखा ने यह भी बताया है कि वह वह वर्तमान में माननीय मंत्री, डब्ल्यूसीडी, दिल्ली के कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले दिल्ली सरकार के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने झारखंड के घाटो टांड में डॉ. राम मनोहर लोहिया श्रमिक हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सोशल वर्क में मास्टर (एमएसडब्ल्यू) की पढ़ाई की। वर्तमान में वह दिल्ली के बुराड़ी के रहने वाले हैं, वहीं मूल निवासी झारखंड रांची के हैं।
यदि आप चाहते हैं कि आखिरी सच ऐसे ही चलता रहे तो हमें अपना सहयोग 8960364678-0@airtel पर लगातार देते रहें।