GA4

नशामुक्त राष्ट्र का छद्म दिखावा करने वाले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर विनय श्रीवास्तव की हत्या, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल उनके पुत्र की, पुलिस जाँच में खाली शराब की बोतलें मिली, विपक्ष हुआ हमलावर, वहीं पुलिस विभाग हुआ मौन सत्ता का दबाव दिख रहा साफ।

Spread the love

यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर विनय श्रीवास्तव नाम के युवक की गोली लगने से मौत के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। बता दें कि विनय श्रीवास्तव कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था। दोनों के बीच साल 2017 में दोस्ती हुई थी। विनय श्रीवास्वत की मौत गोली लगने से हुई थी। जिस पिस्टल से गोली लगी थी उसका लाइसेंस विकास किशोर के नाम पर ही था।

अब इस हाई प्रोफाइल मौत के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक जिस विनय श्रीवास्तव की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बंगले में हुई है उसे विकास किशोर ने एक जमीन दी थी। सूत्रों के मुताबिक विकास किशोर के दिए जमीन पर विनय कार वॉशिंग प्लांट लगाना चाहता था।

सूत्रों के मुताबिक 31 अगस्त को विकास किशोर द्वारा दी गई इसी जमीन को लेकर मंत्री के बंगले पर रात में अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम गाजी और अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस अभी भी जांच का हवाला दे रही है लेकिन इस एंगल से भी अधिकारी जांच कर रहे हैं। तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विनय के भाई ने लगाया है हत्या का आरोप

वहीं मृतक विनय के भाई विक्रांत ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने कहा, भाई को घसीटा गया, उसके कपड़े फटे हुए थे और घड़ी ऊपर गमले मिली है। इतना ही नहीं उसने ये भी कहा कि वारदात के दौरान सीसीटीवी भी बंद था। भाई ने कहा कि विनय को जीने (सीढ़ी) के नीचे सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई।

मृतक के भाई ने कही ये बात

मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई ने बताया कि ज्यादातर वक्त विनय मंत्री के बेटे विकास के साथ रहता था। कहा कि मेरे भाई को साजिश के तहत मारा गया है। हत्या की गई है। मंत्री का बेटा हमेशा कहीं जाते तो पिस्टल लेकर जाते थे। कल क्यों नहीं ले गए। दिल्ली जाते थे तो भाई को साथ लेकर जाते थे, कल क्यों नहीं लेकर गए। दूसरी तरफ मंत्री कौशल किशोर ने हत्या में किसी भी साजिश से इनकार किया है। उसका कहना है कि बेटा फ्लाइट से दिल्ली गया था। दूसरे राज्य में लाइसेंस मान्य न होने से घर पर ही पिस्टल छोड़ गया था। जबकि इससे पूर्व विकास कई बार उक्त पिस्टल कौशल दिल्ली जा चुका है मतलब मंत्री जी भी कुछ तो छिपा ही रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पिस्टल पर दी सफाई

इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी जवाब दिया है। घर में पिस्टल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लाइसेंसी पिस्टल उनके बेटे विकास किशोर का है, वो उसे घर में ही छोड़कर फ्लाइट से दिल्ली गया था। उसी दौरान यहां घटना हुई है। जिन तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है और जिसकी मौत हुई है वो सभी आपस में दोस्त थे।

मृतक के परिवार द्वारा मंत्री के घर में मौजूद तीन युवकों पर हत्या का शक जताए जाने को लेकर कौशल किशोर ने कहा कि उनका शक जताना वाजिब है, किसी के बेटे की गोली लगने से मौत हुई है ये अफसोसजनक बात है। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं विनय के परिवार के साथ खड़ा हूं। जो भी दोषी है उनको सजा मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने घटना के समय बेटे विकास के न होने की बात कही है। उनका दावा है कि उनका बेटा दिल्ली में है। मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि घटना के समय बेटा आशू घर पर नहीं था। वह दिल्‍ली अपनी बीमार मां को देखने गया हुआ है। क्‍या बेटे की पिस्‍टल से विनय की हत्‍या की गई है? इस सवाल पर मंत्री का कहना है कि यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। जब मुझे इस घटना का पता चला तो मैंने ही पुलिस कमिश्‍नर को फोन कर सूचना दी।

मृतक के भाई ने मंत्री के बेटे पर भी सवाल उठा दिए हैं। मृतक भाई ने कहा कि अगर विकास किशोर दिल्ली गए हैं और वो मेरे भाई को भी साथ दिल्ली ले गए होते तो यह हत्या वाला कांड नहीं होता। आखिर वो मेरे भाई को साथ क्यों नहीं ले गए, पिस्टल क्यो छोड़ गए।

वहीं मृतक के भाई विकास ने बताया कि मेरे छोटे भाई ने बीती देर रात करीब 1:20 बजे विनय को फोन किया था कि आप कहां हो तो विनय ने आने की बात कही थी। विकास ने बताया कि बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे पीछे किसी तरह की बातचीत या झड़प हो रहा हो। सुबह तड़के 4 बजे हमें पता चला कि मेरे भाई को गोली लग गई है। जब मौके पर पहुंचा तो उसे मृत पाया है। उसे खून भी बहा है। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। साथ ही मृतक के भाई ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मेरे भाई विकास किशोर के साथ रहता था। हर जगह जाता था तो वो इस बार दिल्ली विनय को साथ लेकर क्यों नहीं गए और अपनी पिस्टल साथ क्यों नहीं लेकर गए। जिस पिस्टल से गोली चली है, वो केंद्रीय मंत्री के बेटे की बताई जा रही है।

विकास ने अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा नाम के लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। घटना के समय भी इन तीनों लोगों के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। पीड़ित भाई ने कहा कि अगर मेरे भाई को गोली लगी थी तो उसे हॉस्पिटल ले जाना चाहिए था, लेकिन यह लोग उसे हॉस्पिटल नहीं ले गए। विकास ने बताया कि हत्या के बाद बॉडी वही पर डाले रहे। मृतक केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के साथ 6-7 साल से साथ रह रहा था। मृतक के भाई ने कहा कि रंजिश जरूर हो सकती है, तभी तो हत्या की गई है। बताया 10 दिन पहले जमीन विवाद को लेकर विनय कुछ बात कर रहा था। ऐसा लग रहा है उसी जमीन विवाद या किसी बातचीत के चलते गोली मारी गई है। इसके साथ ही विकास श्रीवास्तव ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदले जाने की आशंका जाहिर की। मेरे भाई को न्याय मिले। अंकित वर्मा ने सुबह 4 बजे के करीब विनय श्रीवास्तव के गोली लगने की सूचना विनय के घर वालों को दी थी। मृतक विनय श्रीवास्तव 4 भाई थे। विनय भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

पुलिस नें यह बताया।

पुलिस ने बताया कि रात में दुबग्‍गा वाले घर पर छह लोग आए थे। देर रात तक खाना-पीना हुआ और उसके बाद वारदात हुई। युवक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। विकास किशोर पिता कौशल किशोर से अलग दुबग्गा स्थित घर में रहता था। घटना की जानकारी होते ही मंत्री कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के समय बेटा नहीं था। जब उनसे मीडिया ने पूछा कि घर में कौन-कौन था तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। बेटा कल दिल्ली चल गया था। वो फ्लाइट से आ रहा है। वहीं, मीडिया ने जब कहा कि विनय आप लोगों के साथ कब से था तो उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रह रहा था।

भाजपा सांसद ने बेटे की पिस्टल से गोली चलने के सवाल पर कहा कि ये जांच का विषय है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम मृतक के परिजनों के साथ हैं। जैसे ही मुझे घटना की जानकारी हुई तो हमने तुरंत कमिश्नर को इसकी सूचना दी। मेरा बेटा गुरुवार शाम को ही फ्लाइट से दिल्‍ली चला गया था। उसकी मां जया देवी बीमार हैं। विकास उनको देखने गया। विनय श्रीवास्‍तव हमारे बेटे जैसा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेताओं का घर बना अपराध का अड्डा- सपा

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में हुई हत्या को लेकर विपक्ष हमलावर है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब एक ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां आप कहीं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की राजधानी में केंद्रीय मंत्री के घर के भीतर हत्या हो जा रही है। हत्या उनके बेटे की पिस्टल से हो रही है। आप सोचिए कहां है कानून व्यवस्था। ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले लखीमपुर में भी केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर थार चढ़ा दी। भाजपा में शामिल मंत्रियों और नेताओं का घर अपराध का अड्डा बन गया है।

कांग्रेस एक भी साधा निशाना

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर लिखा- PM मोदी के एक मंत्री हैं। कौशल किशोर मंत्री जी का घर लखनऊ में है। आज मंत्री जी के घर से एक लड़के की खून से सनी लाश मिली। लड़के की गोली मारकर हत्या की गई है। लाश के पास से जो पिस्टल मिली वो मंत्री जी के बेटे की है। पिछले दिनों आपने देखा था, PM मोदी के एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर थार चलाई थी। अब दूसरे मंत्री के घर में हत्या हो रही है। PM मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में चुन-चुनकर नगीने शामिल किए हैं।

बरामद हुईं शराब की बोतलें

नशा मुक्त राष्ट्र की बात करनें वाले दो मुहे मंत्री जी के आवास पर शराब की बोतलें पाई गयी ये बात आखिरी सच नही बल्कि संबंधित डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने कही है, मौके से पिस्टल बरामद हुई है, जो विकास किशोर की है। अंदेशा है कि इसी पिस्टल से विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गई है। यह घर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का है और यहां वो ही रहते थे। फिलहाल बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस घर में हत्या हुई है वहां पुलिस को भारी संख्या में शराब की बोतले बरामद हुई हैं। इस घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है। इसमें जिक्र किया है कि मंत्री के घर में अजय रावत, शमीम, अंकित और बाबा रहते हैं। इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


आखिरी सच को आपका लगातार सहयोग चाहिए क्या आप देंगे 8960364678-0@airtel

Share
error: Content is protected !!