GA4

सीएचसी जयसिंह पुर में तैनात डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी की भूमाफिया अजय सिंह ने पीटपीटकर कर दी हत्या।

Spread the love

सुलतानपुर। सीएचसी जयसिंहपुर पर तैनात डॉ. घनश्याम त्रिपाठी की शनिवार शाम दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। यही नहीं दुस्साहस दिखाते हुए टेंपो पर लादकर घर भेजवा दिया। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत की पुष्टि हुई। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी है। एसपी समेत आला अफसरों ने डॉक्टर की पत्नी का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

https://twitter.com/RamaShankar_IND/status/1705616766926545146?t=A04D3DwDtZ43r8CDSnRQwA&s=19

करीब 56 वर्षीय डॉ. घनश्याम त्रिपाठी शनिवार शाम लगभग चार बजे ड्यूटी से शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचे थे। पत्नी नीता त्रिपाठी के अनुसार उन्होंने बताया कि उन्हें नारायणपुर निवासी अजय नारायण सिंह ने बुलाया है। इसलिए वह घर से सब्जी का पैसा लेकर घर से निकल गए।

पत्नी नीता त्रिपाठी नें बताई यह बात 

नीता के अनुसार डॉ. घनश्याम ने शास्त्रीनगर में सरस्वती विद्यामंदिर के पीछे दो बिस्वा जमीन अजय नारायण सिंह के पिता जगदीश नारायण सिंह से खरीदी थी। पहले एक बिस्वा जमीन के लिए 25 लाख रुपये दिए थे, फिर दूसरे बिस्वा के लिए भी 25 लाख रुपये दिए। इसके बाद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया गया था। पहले एक लाख रुपये और मांगे जो दे दिए गए थे। अब और ढाई लाख रुपये की मांग हो रही थी।

नीता त्रिपाठी ने बताया कि करीब साढ़े सात बजे उनके घर के सामने एक टेंपो रुका और उनके पति को बुरी तरह लहूलुहान उतारकर वहां से भाग गया। वे केवल इतना बोल पाए कि उन्हें अजय नारायण सिंह ने मारा है। इसके बाद अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव समेत अनेक अफसर और पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया। वहीं पर पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर की पत्नी का बयान दर्ज किया।



पत्नी बोली- अजय नारायण सिंह ने मारा

सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में मोर्चरी के पास डॉक्टर की पत्नी नीता त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को रोते- रोते बताया कि उनके पति को बुरी तरह मारने के बाद टेंपो से भेज दिया गया था। टेंपो चालक उन्हें घायल अवस्था में उतारकर बिना पैसा लिए भाग गया था। नीता ने बताया कि उनके पति बिल्कुल मरणासन्न थे और बार- बार पानी मांग रहे थे। वे केवल इतना कह पाए कि उन्हें अजय नारायण सिंह ने मारा है।

पत्नी नें अजय सिंह पर लगाया अभियोग

अजय नारायण सिंह पुत्र जगदीश नारायण सिंह ग्राम नारायणपुर के हैं जिन्होंने हत्या की है यह कहना है मृतक तिवारी जी की पत्नी का। अजय नारायण सिंह की पहुंच बहुत उपर तक है। भाजपा की उपलब्धियों में से एक है यह हत्याकांड
काशमीर मॉडल वाला विकास शुरु हो गया देश में।

सुल्तानपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष का भतीजा व वर्तमान जिलाध्यक्ष का भाई है मुख्य अभियुक्त 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन का भतीजा एवं भाजयुमो के वर्तमान जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई है आरोपी अजय नारायण।  जमीनी विवाद और पैसों के लेन देन में हत्या करने का आरोप।

बेहद सीधे और सज्जन थे डॉ. घनश्याम त्रिपाठी

डॉक्टर घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर संविदा पर मेडिकल ऑफिसर थे। करीब तीन वर्ष पहले उनकी तैनाती हुई थी। 56 वर्षीय तिवारी इसके पहले पीएचसी बेलहरी में भी रह चुके थे। शनिवार सुबह सीएचसी आए थे। करीब दो बजे वह सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए थे। मूल रूप से लंभुआ में सखौली कला गांव के निवासी डॉ. त्रिपाठी शास्त्रीनगर सुल्तानपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके दो बेटे हैं। सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट कयूम हदा अंसारी ने बताया कि वे बड़े सज्जन व्यक्ति थे। अपने काम से काम रखते थे उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था।



बदमाशों से पुलिस का खौफ खत्म

सुल्तानपुर। प्रापर्टी विवाद में हुई हत्या में जिन लोगों का नाम आ रहा है, उनके खानदान के लोग सत्तारूढ़ दल में अहम पदों पर रहे हैं। भाजपा में इनकी ऊंची पहुंच बताई जाती है। इन लोगों की दबंगई कोई नई घटना नहीं है, इस बात को कोतवाली पुलिस से लेकर पुलिस के आला अधिकारी तक जानते हैं। फिर भी कोई इन पर हाथ डालने या इन पर लगाम लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था। यही वजह रही कि अचानक इतनी बड़ी वारदात सामने आई।

पुलिस टीमें तलाश रहीं हैं आरोपी को

मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं है, किंतु घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक


हमें आपका लगातार आर्थिक सहयोग चाहिए जिसे आप 8299311399 पर UPI कर सकते हैं।

Share
error: Content is protected !!